गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बड़ा कांड...अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: रविवार को गाजियाबाद में नोएडा पुलिस की टीम पर हमला हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस की टीम कादिर नाम के वांटेड आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इस ऑपरेशन के दौरान, हिंसक भीड़ ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और पथराव किया। टीम में शामिल कांस्टेबल सौरभ को गोली लगी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पुलिस टीम गाजियाबाद के मसूरी के एक गांव में कादिर के घर उसको गिरफ्तार करने गई थी। जैसे ही छापेमारी शुरू हुई, भीड़ ने उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया।

भीड़ ने की फायरिंग

कथित तौर पर भीड़ में शामिल लोगों ने फायरिंग भी की, जिसमें नोएडा के फेज-2 थाने में तैनात कांस्टेबल सौरभ को गोली लग गई। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में सौरभ के अलावा 2-3 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंचा। अफरातफरी और गोलीबारी के बीच आरोपी कादिर अपने साथियों के साथ मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसको गिरफ्तार कर लिया गया। कांस्टेबल के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मसूरी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले भी नोएडा पुलिस पर हमला हुआ था। उस दौरान एक बदमाश को पकड़ने आई पुलिस टीम की स्थानीय युवकों से एक पुलिया पर पहले निकलने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। हमले में एक दारोगा की सरकारी पिस्टल भी लूट ली गई थी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां