सपा प्रमुख अखिलेश यादव व यूपी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' 
उत्तर प्रदेश

'गद्दी विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं...' अखिलेश यादव के बयान पर योगी के मंत्री का करारा पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को सबसे महंगा बताकर उसे केवल चार लेन का राजमार्ग कहा तो इस पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तीखा जवाब देते हुए उनका विरोध किया।

सौरभ शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को देश का सबसे महंगा राजमार्ग करार देते हुए इसे केवल चार लेन की सड़क बताया। इस पर योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने तीखा पलटवार किया और कहा कि ‘गद्दी तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।’ नंदी ने अखिलेश की तुलना मुगलों से करते हुए उन्हें इतिहास याद दिलाया।

नंदी ने कहा कि नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में वर्षों तक तपस्या की थी, लेकिन अखिलेश ने उनके योगदान को दरकिनार कर पिता से ही सत्ता छीन ली। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने ‘मुगलों की परंपरा’ अपनाई, जो सत्ता हथियाने के लिए अपने पिता तक को गद्दी से हटा देते थे। मंत्री ने कहा कि अखिलेश की बातों को गंभीरता से लेना समय की बर्बादी है। सपा प्रमुख को प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी नहीं है और वे सिर्फ आलोचना की राजनीति कर रहे हैं।

योग दिवस पर मंत्री ने की योग साधना, दिया सेहत का संदेश

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर योग का भव्य आयोजन हुआ। नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इस आयोजन में भाग लिया और सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। संगम नोज पर आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर योग, सेहत और अध्यात्म का सुंदर मिलन देखने को मिला। मंत्री ने योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का मूल है।

यह भी पढ़ें:

अखिलेश का 2027 में सत्ता वापसी का दावा, नंदी बोले- सपने देखना गलत नहीं

हाल ही में अखिलेश यादव ने दावा किया था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी। इस पर कटाक्ष करते हुए नंदी ने कहा कि "मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना गलत नहीं है, लेकिन हकीकत से दूर रहना खतरनाक हो सकता है।" उन्होंने दावा किया कि जनता योगी और मोदी सरकार के साथ है और विपक्षी दल सिर्फ चुनावी भ्रम फैला रहे हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच