उत्तर प्रदेश

मंत्री नन्दी ने विद्युत आपूर्ति बहाली को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

प्रभाकर दुबे

लखनऊ: विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल (Strike) के कारण प्रयागराज के रामबाग, कल्याणीदेवी, मुट्ठीगंज, मीरापुर, नैनी इंदलपुर, करेली, अल्लापुर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने शुक्रवार की देर रात में रामबाग, अल्लापुर, जॉर्ज टाउन आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप (Power Supply Failure) मिलने पर मंत्री नन्दी ने नाराजगी जताते हुए चीफ इंजीनियर विद्युत, जिलाधिकारी प्रयागराज और पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से वार्ता कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जितने भी पुराने कर्मचारी हैं, उनसे बात करके उन्हें ड्यूटी पर लगाएं। साथ ही यह भी कहा कि जो कर्मचारी नहीं मान रहे हैं उन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न होने पाए। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल आपूर्ति को लेकर मंत्री नन्दी ने नगर निगम अधिकारियों को जगह-जगह टैंकर लगाने के निर्देश दिए।

 गौरतलब है कि कल उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा था कि विद्युत कार्मिकों और कुछ संगठनों के द्वारा कार्य बहिष्कार के लिए 72 घंटे की उनकी हड़ताल पूरी तरह से असंवैधानिक और लोगों के और राष्ट्र के हित में नहीं है। यह देश और प्रदेश के विकास में बाधा बनेगा। ऐसा कृत्य सिर्फ कुछ राष्ट्रविरोधी लोग और ताकतें ही कर सकती हैं। जो अपनी हठधर्मिता के कारण ऐसी परिस्थिति पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों से विद्युत आपूर्ति को बाधित और क्षतिग्रस्त करने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे असमाजिक तत्वों को सख्त संदेश है कि किसी भी प्रकार का संवेदनहीन और राष्ट्र विरोधी कार्य करके वे पृथ्वी, आकाश और पाताल में कहीं पर भी छिप नहीं सकते।

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार