युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (सोर्स - फोटो नवभारत)
मेरठ

युवा संवाद कार्यक्रम की खास तस्वीरें, युवाओं से संवाद करते नजर आए CM योगी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Meerut Youth Dialogue: मेरठ के युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने का आह्वान किया। CM योगी ने विकास को लेकर सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

राजेश कुमार मिश्र, स्निग्धा श्रीवास्तव
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए विकसित भारत निर्माण के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा का भाव राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। डबल इंजन सरकार युवा ऊर्जा को प्लेटफॉर्म दे रही है। हर क्षेत्र में युवा शक्ति समेत सभी वर्गों के लिए कार्य हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पिछली सरकारों से तुलना कीजिए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाइए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज में फैल रहीं नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को शुरू किए गए नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। अब तक 9.50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। परसों से फिर मिशन रोजगार शुरू हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांतिधरा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 'युवा संवाद' कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई।
सीएम ने युवाओं से कहा कि तकनीक से भागिए नहीं। उसके अनुरूप खुद को न ढालिए, बल्कि अपने अनुरूप उसे ढालिए। क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, एआई समेत हर फील्ड को टटोलिए, क्योंकि आपके पास संभावनाएं हैं।
इस दौरान सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जनता ने जमकर समर्थन देते हुए उत्साहवर्धन किया।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?