मेरठ

इंडिकेटर टूटने पर पेट में घोंपा चाकू! मेरठ में 2 हजार रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, CCTV में घटना कैद- VIDEO

Meerut Uldhan knife Attack CCTV: मेरठ में मंगलवार को बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की।

अमन मौर्या

Meerut Kharkhoda Bike Indicator Dispute: मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के उलधन गांव में मंगलवार को बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो हजार रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले की पूरी वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इंडिकेटर को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, उलधन निवासी फिरोज रविवार सुबह अपने पड़ोसी आरिफ की बाइक लेकर किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बाइक का इंडिकेटर टूट गया। घर पहुंचने पर आरिफ ने इंडिकेटर ठीक कराने के लिए फिरोज से दो हजार रुपये देने को कहा। फिरोज ने रकम अधिक बताते हुए इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी।

विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

पेट में घोंपा मीट काटने वाला चाकू

आरोप है कि कुछ देर बाद आरिफ अपने घर से मीट काटने वाला चाकू लेकर फिरोज के घर पहुंच गया। वहां उसने फिरोज पर हमला कर पेट में चाकू घोंप दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल फिरोज को लेकर खरखौदा थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने गठित की टीम

थाना प्रभारी समय पाल अत्रि ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा