पुलिस टीम (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

Vrindavan: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला ठेकेदार का लहूलुहान शव; सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस टीम

Vrindavan Crime News: वृंदावन के चैतन्य विहार से-4 में निर्माणाधीन इमारत के अंदर 42 वर्षीय पप्पू यादव का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Vrindavan Contractor Death Case: वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-4 फेस-2 में भावना भवन के सामने गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

42 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 42 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से औरैया जिले के थाना बिधूना क्षेत्र के मुगपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पप्पू यादव वृंदावन में सेंटरिंग ठेकेदारी का काम करते थे। उनका शव निर्माणाधीन इमारत के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं, जबकि मुंह और नाक से भी खून बह रहा था।

निर्माणाधीन इमारत में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को देखा और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

घटना को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पप्पू यादव निर्माणाधीन इमारत में कब पहुंचे थे और उनके साथ वहां क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, जिससे घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि वृंदावन पुलिस को चैतन्य विहार फेस-2 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वृंदावन कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पर चोटों के निशान मिले हैं और मृतक की पहचान औरैया निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्माणाधीन इमारत में ठेकेदार का शव मिलने से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी