पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मथुरा पहुंचे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प की रजत शिला का किया पूजन

Krishna Janmabhoomi Sankalp Rajat Shila: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प रजत शिला का तीरथ सिंह रावत ने पूजन किया। कार्यक्रम में संतों-श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर तैयार की गई संकल्प रजत शिला का शनिवार को मथुरा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने पूजन किया। मोती कुंज स्थित उद्योगपति रूप सिंह नागर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में संतों, धर्माचार्यों और श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से जुड़े हिंदू पक्ष के लोगों ने भाग लिया। रजत शिला के पूजन के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण की इच्छा और भक्तों के निरंतर प्रयासों से एक दिन सभी बाधाएं दूर होंगी।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा यह संकल्प करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। तीरथ सिंह रावत ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती सहित विपक्ष के नेताओं को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी की और कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर हिंदू समाज अपनी आस्था और भावनाओं को लेकर गंभीर है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मुगलकालीन ढांचे का मौजूद रहना लोकतांत्रिक और न्यायिक व्यवस्था में विश्वास का विषय है। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष को न्यायालय की प्रक्रिया पर विश्वास है और उम्मीद है कि न्यायालय के माध्यम से करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर संत समाज लगातार प्रयास कर रहा है।
शिक्षक नेता प्रो. शिवराज भारद्वाज ने कहा कि दिनेश फलाहारी महाराज न्यायालय में हिंदू पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी त्याग और तपस्या व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी-संयोजक पं. राजेश पाठक, महामंडलेश्वर राधानंद गिरि (माताजी) और स्वयंसेवक कृष्ण सुदर्शन, रूप सिंह नागर ने बताया कि संकल्प रजत शिला का प्रथम पूजन अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने किया था। इसके बाद शिला को ब्रज में साधु-संतों और जनमानस के पूजन के लिए भेजा गया है।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान