कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, चालक फरार

Mathura Accident News: मथुरा के बरसाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना CCTV में कैद हो गई।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Accident CCTV Video: मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक  एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट कार (संख्या HR-50K-2159) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर चल रही महिलाओं को टक्कर इतनी तेज लगी कि महिलाएं हवा में उछलकर दूर जा गिरीं। दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया दावा

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक  घटना के संबंध में मंगलवार, 30 जून को थाना बरसाना में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर