सपा कार्यकर्ताओ ने कार्रवाई की मांग (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

यूपी में सपा के खिलाफ पोस्टर वार से गरमाई सियासत, राम मंदिर और पुराने बयानों को लेकर कई जिलों में लगे होर्डिंग

Lucknow Poster Controversy: लखनऊ, अयोध्या, मथुरा समेत कई जिलों में सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ राम मंदिर व पुराने बयानों को लेकर पोस्टर लगाए गए। मथुरा में सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर विरोध जताया

स्निग्धा श्रीवास्तव

Poster Controversy Against Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार तेज हो गया है। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर और मथुरा समेत कई जिलों में बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए उन बयानों को अंकित किया गया जिसमें बाबरी मस्जिद और राम मंदिर हनुमानगढ़ी का जिक्र किया गया था।

होर्डिंग पर लगे मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के फोटो

बता दें कि होर्डिंग पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की फोटो लगाए गए हैं। इतना ही नहीं इन होर्डिंग्स पर बाबरी मस्जिद और राम मंदिर हनुमानगढ़ी का भी जिक्र किया गया है। पोस्टरों में राम मंदिर और अयोध्या से जुड़े सपा नेताओं के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी मांगने की बात लिखी गई है।

"मुलायम सरकार की असलियत"

बता दें कि कुछ पोस्टरों पर "दिल में बाबर, मुंह में राम" और "मुलायम सरकार की असलियत" जैसे कई नारे भी लिखे गए हैं। पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव के पुराने बयानों का भी हवाला दिया गया है।

इन पोस्टरों के सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। फिलहाल पोस्टर लगाने वालों की आधिकारिक पहचान और प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टर वार के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

कुछ ने किया विरोध तो कुछ ने किया समर्थन

जहां एक तरफ खम्भे पर लगे सपा विरोधी पोस्टरो का सपा समर्थकों ने विरोध किया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने सपा को हिन्दू विरोधी बताते हुए इसका समर्थन भी किया। मथुरा में पोस्ट लगने की सूचना पर समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्ट लगे खम्बो पर चढ़कर उन्हें फाड़ दिया और जलाने लगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस तरीके से पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करना चाहिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मथुरा गोवर्धन रोड पर नारेबाजी कर विरोध जता रहे और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े सपा कार्यकर्ताओ को समझा बुझा शांत कराया। साथ ही मौके पर पहुंची मथुरा वृन्दावन नगर निगम की टीम ने भी अवैध पोस्टरो को हटाने का काम किया।

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट