मथुरा में 33 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से दो की मौत सोर्स- नवभारत लाइव
मथुरा

मथुरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! 33 KV हाईटेंशन लाइन ने ली 2 जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura Electrocution Death: मथुरा के नगला ओहा में 33 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से किशोर समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मोहन श्याम शर्मा, अमन मौर्या

Mathura News: मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नगला ओहा गांव में गुरुवार सुबह खेत में टूटकर गिरे 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, नगला ओहा निवासी रामकिशन पाल का करीब 16 वर्षीय पुत्र विवेक पाल सुबह अपने खेत में काम कर रहे पिता को चाय देने जा रहा था। खेत में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। विवेक अनजाने में तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी चीख निकल गई।

बचाने दौड़ा पड़ोसी भी चपेट में आया

विवेक की चीख सुनकर पड़ोस में काम कर रहे गोविंद सिंह (करीब 22 वर्ष) उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान वह भी टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विद्युत विभाग से संबंधित लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि नगला ओहा में विद्युत तार टूटने से किशोर विवेक पाल और उसे बचाने पहुंचे गोविंद सिंह की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। मामले में संबंधित लापरवाह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइनों के रखरखाव और समय-समय पर निरीक्षण में लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते टूटे तार की जानकारी लेकर उसे दुरुस्त कर दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

दो परिवारों में पसरा मातम

एक साथ दो लोगों की मौत से नगला ओहा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महज 16 वर्ष के विवेक की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं 22 वर्षीय गोविंद की मौत ने उसके परिजनों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे के बाद गांव में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल है।

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत

E20 ने कम की चीनी की मिठास? 10 साल में पहली बार विदेश से मंगवाई जा रही 10 लाख टन चीनी

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास