छात्रा  (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से टूट गई छात्रा की हिम्मत, आत्महत्या करने पहुंची युवती को समाजसेवियों ने बचाया

Mathura Crime News: दुष्कर्म व अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा आत्महत्या करने पहुंची। समाजसेवियों ने उसे बचाकर SSP कार्यालय पहुंचाया, जहां छात्रा ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Student Blackmailing Case: दुष्कर्म के कथित आरोप और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एक छात्रा आत्महत्या करने के इरादे से डैंपियर नगर पहुंच गई। वह रोती-बिलखती हालत में थी। इसी दौरान समाजसेवी ममता गौतम और प्रदीप बनर्जी की नजर उस पर पड़ी। दोनों ने युवती को संभाला और समझा-बुझाकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।

युवती को बचाने के बाद समाजसेवी उसे लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रा ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, संदीप उपाध्याय पूर्व में उसके मकान में किराएदार के रूप में रहता था और पौरोहित्य का कार्य करता था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने जरूरी काम के बहाने उसे रुक्मिणी विहार स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाए जाने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर उससे पैसे भी लिए गए। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सऐप और ईमेल अकाउंट को हैक कर उसकी निजी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई।

धमकियों से मानसिक रूप से परेशान हुई छात्रा

शिकायत के मुताबिक, लगातार मिल रही कथित धमकियों और दबाव के कारण छात्रा मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी के चलते उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का मन बना लिया और डैंपियर नगर पहुंच गई। हालांकि, समय रहते समाजसेवियों की नजर उस पर पड़ गई और उसे बचा लिया गया।

इसके बाद समाजसेवियों ने छात्रा को अकेला नहीं छोड़ा और उसे लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़िता ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर