मथुरा में छेड़खानी के आरोप में एक युवती ने बरसाई लाठियां सोर्स- नवभारत लाइव
मथुरा

मथुरा में चंडी बनी युवती! छेड़छाड़ के आरोप में युवक पर बरसाईं दनादन लाठियां, छुड़ाते रहे लोग

Mathura Girl Beats Boy Stick: मथुरा में छेड़खानी के आरोप में एक युवती ने युवक की लाठी से जमकर पिटाई की। घटना मथुरा के बलदेव क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मोहन श्याम शर्मा, अमन मौर्या

Mathura Molestation Viral Video: मथुरा में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती सड़क पर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करती दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती हाथ में मोटी लाठी लेकर युवक पर लगातार वार करती नजर आ रही है।

युवक पर बरसाती रही लाठियां

वायरल वीडियो में कुछ लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, युवक को युवती से बचाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, युवती लगातार युवक पर लाठियां बरसाती रहती है। इस दौरान युवती युवक पर किसी लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे हाथ लगाने का आरोप लगाती हुई भी सुनाई दे रही है।

बलदेव थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के कारव गांव के आसपास की बताई जा रही है।

हालांकि, अभी तक पुलिस अथवा किसी अन्य आधिकारिक स्रोत से इस स्थान और घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं

वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर वास्तविक विवाद क्या था और युवक पर लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। घटना की वास्तविकता, स्थान और विवाद के कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आधिकारिक पुष्टि के बिना सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों को तथ्य मानना उचित नहीं होगा।

E20 ने कम की चीनी की मिठास? 10 साल में पहली बार विदेश से मंगवाई जा रही 10 लाख टन चीनी

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?