Falahari Maharaj letter Written With Blood: आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर फलाहारी महाराज ने कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके को खून से पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। पत्र में फलाहारी महाराज ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था शिक्षित युवाओं के लिए अभिशाप साबित हो रही है। इसलिए आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, जाति के आधार पर नहीं।
फलाहारी महाराज ने पत्र में दावा किया है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई युवा नौकरी से वंचित रह जाते हैं, जबकि कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल जाता है। महाराज ने इसे प्रतिभा के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि आरक्षण देश को "दीमक की तरह खोखला" कर रहा है। उन्होंने सवर्ण युवाओं के हितों की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर आगे आने की अपील की।
फलाहारी महाराज ने कॉकरोच जनता पार्टी को लिखे पत्र में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या केवल दलित युवाओं के हितों की चिंता की जाएगी या सभी वर्गों के युवाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान, CM योगी रहेंगे शामिल
उन्होंने आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत करते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि इससे वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। फलाहारी महाराज द्वारा खून से लिखे गए इस पत्र के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कॉकरोच पार्टी की ओर से इस पत्र पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।