लपता युवक की फाइल फोटो- एस पी सिटी राजीव कुमार सिंह (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

Mathura: तीन साल पहले लापता युवक के मामले में बड़ा खुलासा; कुएं से मिले अवशेष, जांच में होगा मौत का खुलासा

Missing Youth Case: थाना हाईवे क्षेत्र के बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने एक कुएं से अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Major Breakthrough In The Missing Youth Case: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक कुएं से अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर मिली सूचना में सत्यवीर नामक व्यक्ति ने बताया कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन वर्ष पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने युवक को कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

कुएं से मिले अस्थि अवशेषों को सुरक्षित कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच जारी है।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अब लापता युवक के मामलें में सभी की नजरें फॉरेंसिक और मेडिकल जांच पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की युवक की हत्या की गई थी या उसने आत्महत्या की थी।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस