हेमा मालिनी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की 'राधा रास बिहारी' नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

BJP MP Hema Malini: मथुरा के रुक्मिणी विहार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने करीब 75 मिनट तक 'राधा रास बिहारी' नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

BJP MP Hema Malini Dance In Vrindavan Event: यूपी के मथुरा-वृंदावन के रुक्मिणी विहार क्षेत्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाजपा सांसद एवं प्रख्यात अभिनेत्री ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उन्होंने 'राधा रास बिहारी' नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

75 मिनट तक मंच पर नृत्य कर अपनी कला का किया शानदार प्रदर्शन

करीब 77 वर्ष की आयु में भी हेमा मालिनी ने लगातार लगभग 75 मिनट तक मंच पर नृत्य कर अपनी ऊर्जा और कला का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य नाटिका में उन्होंने राधा का स्वरूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का जीवंत मंचन किया।

इस भव्य प्रस्तुति में मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए 36 से अधिक कलाकारों ने उनके साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम एक लक्जरी रेजिडेंशियल टॉवर के लॉन्चिंग समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षित और निपुण भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं हेमा मालिनी

बता दें कि हेमा मालिनी मुख्य रूप से भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य करती है। वह एक प्रशिक्षित और निपुण भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। भरतनाट्यम के अलावा हेमा मालिनी ने कुचिपुड़ी और ओडिसी जैसी कई शास्त्रीय नृत्य शैलियों का भी प्रशिक्षण लिया है।

इस निजी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हेमा मालिनी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलपति तथा एनके ग्रुप की ओर से किया गया। यह वीडियो रविवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम का है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वृंदावन में आश्रम कृष्ण कुटीर में अभिनेत्री ने दिए कई उपहार

अभिनेत्री हेमा मालिनी बहुत बड़ी कृष्ण भक्त हैं। वृंदावन में उनका अपना एक सुंदर घर भी है। अभिनेत्री अक्सर वृंदावन और मथुरा में 'राधा रास बिहारी' जैसी प्रसिद्ध नृत्य नाटिकाओं में राधा का किरदार निभाती है। साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन भी करती हैं। वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाओं के आश्रम कृष्ण कुटीर में अभिनेत्री ने महिलाओं के लिए गोल्फ कार्ट, कूलर और सोलर इनवर्टर जैसी कई सुविधाएं भी उपहार स्वरूप दी है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल