CM योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

जन्माष्टमी पर वृंदावन पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, 1051 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे। वह करीब 1051 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Yogi Adityanath Vrindavan Visit: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंच गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वृंदावन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री वृंदावन में स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह मथुरा-वृंदावन और जिले से जुड़ी विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री करीब 1051 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं के जरिए जिले में सड़क, बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की हैं।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी करेंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित करेंगे। पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि और अनुदान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ मिलने से लाभार्थियों में भी खासा उत्साह है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

सीएम का यह दौरा धार्मिक और विकास दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री का मथुरा-वृंदावन दौरा धार्मिक और विकास, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर जहां ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन पहुंचने के साथ ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और उनके द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण एवं शिलान्यास पर टिकी है।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने