कार में लगी आग (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित

Mathura Accident News: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। सभी सवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Car Fire On Yamuna Expressway: मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-70 के पास हुई, जहां नोएडा से आगरा जा रही कार के इंजन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

धू-धूकर जलने लगा कार

कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि चलते वाहन से धुआं, जलने की गंध या कोई तकनीकी खराबी महसूस हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर बाहर निकल जाएं और संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना