आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामद सोर्स- नवभारत लाइव
मथुरा

आगरा-मथुरा हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 कुंतल गांजा बरामद; तस्करी में शामिल ट्रक और कार भी जब्त

Uttar Pradesh News: आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद करके पुलिस ने तस्करी में शामिल ट्रक और कार जब्त किया।

मोहन श्याम शर्मा, अमन मौर्या

Agra Mathura Highway Ganja Bust: आगरा-मथुरा हाईवे पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक कार को भी कब्जे में लिया है। कार्रवाई रैपुरा जाट के पास की गई।

पुलिस को मिली थी गांजा तस्करी की सूचना

जानकारी के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से पुलिस टीम के भी होश उड़ गए।

तीन कुंतल गांजा पकड़ाया

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई में बरामद गांजे का वजन करीब तीन कुंतल है। गांजे को तस्करी कर ले जाने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि एक कार भी तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी मिली। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामद

आरोपियों से पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

तस्कर के नेटवर्क में मचा हड़कंप

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार