डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ( सौजन्य: ट्विटर ) 
उत्तर प्रदेश

UP के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा; डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

शानू शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 )  के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसमें अभी तक 4 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है, वहीं 23 से ज्यादा लोगों के घयाल होने की खबर भी सामने आ रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक घटी है। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में एसी कोच मुख्य तरीके से प्रभावित हुए हैं। यात्री अभी भी डिब्बों में फंसे हुए हैं। इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

घटना के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड़ में आते हुए  रेल हादसे का संज्ञान लिया है। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया हैं। सीएमओ से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

https://twitter.com/ANI/status/1813885013244498232

इस घटना ने पूरे देश में एक बार फिर खलबली मचा दी है जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के हादसे के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।

लखनऊ - 8957409292

गोंडा- 8957400965

दुर्घटना से ये ट्रेने हुई प्रभावित

गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 )  के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल मार्ग प्रभावित हुए है। जिसके चलते कई सारी रेलगाड़ियों के रास्ते बदल दिए गए है वहीं कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

dibrugarh express accident

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी