विनोद तावड़े  (सोर्स- फोटो नवभारत)
लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा NDA

Vinod Tawde Lucknow: शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि एनडीए पूरी ताकत से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने सपा के PDA नारे पर भी निशाना साधा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

BJP UP Incharge Statement In Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां विनोद तावड़े ने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देश पर एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। विनोद तावड़े ने दावा किया कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों का संदेश साफ कर दिया है।

भाजपा जनता की सेवा के लिए समर्पित

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे और जीत के बाद अगले पांच वर्ष उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि सपा के पीडीए का मतलब ‘पराया धन अपना’ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनडीए और उत्तर प्रदेश की जनता ऐसा नहीं होने देगी।

विनोद तावड़े

उन्होंने इस तंज में ‘पराया धन’ को सपा शासन की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ते हुए रुपया-पैसा और जमीन-जायदाद के साथ स्त्रीधन का जिक्र करते हुए यह संदेश दिया कि भाजपा चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संपत्ति के अधिकार के मुद्दे पर सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं और बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों को पार्टी आगामी चुनाव में फिर जनता के बीच ले जाएगी।

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय, मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल का अभिनंदन किया।

विनोद तावड़े

पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा भाजपा

तावड़े ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में संगठन पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में एनडीए आगामी चुनाव में फिर सफलता हासिल करेगा।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़ व प्रदेश सहप्रभारी जगदीश भाई पटेल का प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रियंका सिंह रावत, रमेश सिंह, शंकर गिरि, प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी, प्रदेश मंत्री बंसत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, रजनी पाण्डेय, राहुल बाल्मीकि, महामेधा नागर, यतेन्द्र शर्मा, कार्यालय सचिव भारत दीक्षित, कार्यालय सहसचिव अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह, महापौर सुषमा खरकवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग