यूपी पुलिस विभाग में 10 IPS अधिकारियों और 18 PPS का हुआ ट्रांसफर
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा कमिश्नरेट समेत में कई जिलों व कमिश्नरेट में नए अधिकारी तैनात
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी अधिकारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी
Uttar Pradesh Government Issues Police Transfer Orders: यूपी पुलिस विभाग में अभी अभी बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन की तरफ से आए आदेश में 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट भेजा गया है। आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल है।
आईपीएस पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद से हटा कर अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का पद दिया गया है।
आईपीएस नीतू का तबादला करते हुए उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर नगर कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस शिवा सिंह को स्थानांतरित कर आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती दी गई है।
लखनऊ कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती किया गया है।
पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। मुरादाबाद में नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र स्थानांतरित किया गया। देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।