योगी सरकार ने जारी किया छुट्टियां का कैलेंडर (सोर्स- AI जनरेडेट)
लखनऊ

UP Holiday 2027: यूपी में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! होली-दिवाली पर 3 दिन छुट्टी, 4 पर रविवार ने फेरा पानी

UP Holiday Calendar 2027: यूपी में साल 2027 का सरकारी छुट्टी का कैलेंडर जारी हो गया। नए कैलेंडर में त्योहारों के साथ कई ऐसे मौके हैं, जब शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • यूपी में 2027 का सरकारी छुट्टी का कैलेंडर जारी

  • होली, दशहरा और दिवाली पर लगातार 3 दिन छुट्टी

  • 4 सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ेंगे

UP Government Holiday 2027: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2027 का छुट्टी कैलेंडर जारी हो गया है। नए कैलेंडर में त्योहारों के साथ कई ऐसे मौके हैं, जब शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

होली, दशहरा और दिवाली पर कर्मचारियों को खास राहत मिलेगी। हालांकि, 4 सार्वजनिक छुट्टियां रविवार को पड़ने के कारण इनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की और से जारी कैलेंडर में 27 सार्वजनिक और 27 निर्बंधित छुट्टियां हैं। इनके अलावा दो छुट्टियां कार्यकारी आदेश के तहत घोषित की गई हैं। वहीं, 1 अप्रैल को बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते छुट्‌टी रहेगी।

त्योहारों पर छुट्टियों का खास संयोग

2027 में त्योहारों की तारीखें इस तरह पड़ रही हैं कि कर्मचारियों को कई लंबे वीकेंड मिलेंगे। होली पर 22 और 23 मार्च को सोमवार और मंगलवार की छुट्टी रहेगी। इससे रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा।

अक्टूबर में भी छुट्टियों का अच्छा संयोग बन रहा है। दशहरा और दिवाली दोनों के आसपास शनिवार और रविवार जुड़ने से कर्मचारियों को लगातार तीन दिन घर पर रहने का मौका मिलेगा।

रविवार ने 4 छुट्टियों पर फेरा पानी

छुट्टियों के कैलेंडर में चार सार्वजनिक अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि इन मौकों पर कर्मचारियों को नियमित साप्ताहिक अवकाश के अलावा कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी।

इनमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 31 अक्टूबर को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा और 12 दिसंबर को हजरत अली जन्म दिवस शामिल हैं।

5 दिन काम करने वाले विभागों के लिए अलग नियम

योगी सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों के लिए भी कुछ शर्तें तय की हैं। ऐसे विभागों में कार्यकारी आदेश के तहत घोषित दो छुट्टियां लागू नहीं होंगी। इनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस शामिल हैं।

इसके अलावा जिलाधिकारियों की ओर से घोषित तीन स्थानीय अवकाश भी इन कार्यालयों में मान्य नहीं होंगे। यानी सभी सरकारी विभागों में छुट्टियों का लाभ एक जैसा नहीं रहेगा।

नीचे छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर देखें...

संक्रांति से ईद तक छुट्टी
होली से दशहरा तक छुट्टी
दिवाली से महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी
नए साल से महर्षि कश्यप जयंती की छुट्‌टी
परशुराम जयंती से सरदार पटेत जयंती की छुट्‌टी
छठ पूरा से क्रिसमस की छुट्टी
गुरू गोविंद जयंती व गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस की छुट्‌टी

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी