अजय राय, प्रमोद तिवारी Source- Social Media
लखनऊ

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

UP Congress: यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह के दौरान अजय राय और ममता चौधरी के बीच नोकझोंक के बाद हंगामा हुआ। समर्थकों में हाथापाई और जूते चलने की खबर है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में हंगामा।

  • अजय राय और ममता चौधरी के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट की खबर।

  • अजय राय नाराज होकर कार्यालय से निकले, बाद में वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर लौटे।

UP Congress Office Clash: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह के दौरान हंगामा हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान थप्पड़ चलने और जूते से मारपीट की भी खबर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पदभार ग्रहण समारोह में बढ़ा विवाद

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना रविवार को अपना पदभार ग्रहण करने वाली थीं। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उन्हें पदभार सौंपने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। इसी बीच अजय राय के समर्थकों और कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस राज्य मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का विरोध हुआ। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी ने अजय राय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके चलते अजय राय के समर्थक नाराज हो गए।

नाराज होकर बाहर निकले अजय राय

विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकल गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने अजय राय को मनाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी उन्हें समझाने में जुटीं।

अजय राय ने की कार्रवाई की मांग

अजय राय ने संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी नाराजगी की वजह ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है। विवाद के बीच राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अजय राय को आश्वासन दिया। इसके बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र