गन्ना विक्रेता का मोबाइल और नकदी लुटने वाला गिरफ्तार  
लखनऊ

गन्ना खरीदने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट कर गन्ना विक्रेता का मोबाइल और नकदी लूटी, 24 घंटे में खुलासा

Case Revealing Within 24 Hours Accused Arrested : गन्ना खरीदने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट कर गन्ना विक्रेता का मोबाइल और नकदी लूटी, 24 घंटे में खुलासा

आकाश साहू, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • गन्ना खरीदने को लेकर विवाद, विक्रेता से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी

  • सीपरी बाजार थाना पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया

  • एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को पकड़ा, मोबाइल और पैसे बरामद

Robbed Sugarcane Vendor Accused Arrested : झांसी के सीपरी बाजार में गन्ना खरीदने को लेकर हुआ मामूली विवाद लूट की वारदात में बदल गया। गन्ना बेचने वाले युवक के साथ मारपीट कर बदमाश उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 1530 रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं

गन्ना खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में गन्ना खरीदने को लेकर हुए विवाद में गन्ना विक्रेता के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को सिद्धेश्वर नगर निवासी अंशुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए रेडमी मोबाइल फोन और जेब में रखे रुपये लूट लिए।

लूटा गया मोबाइल फोन और पैसे बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 नवंबर को खालसा स्कूल के गेट के पास से एक आरोपी गगन अहिरवार और दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 1530 रुपये बरामद किए हैं।

लूटे गए रुपये आपस में बांट लिए थे

पुलिस पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वे अपने दोस्तों के साथ हीरोज ग्राउंड के पास गन्ना लेने पहुंचे थे। वहां गन्ना बेचने वाले से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद सभी ने मिलकर गन्ना विक्रेता के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल व नकदी लेकर भाग गए। लूटे गए रुपये आपस में बांट लिए गए थे। बाल अपचारियों के हिस्से में आए एक-एक हजार रुपये में से कुछ खर्च हो चुके थे।

वहीं, लूटा गया मोबाइल उनके एक साथी ने अपने भाई गगन को दे दिया था।

फरार दो आरोपियों के खिलाफ दबिश जारी

झाँसी पुलिस एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक बालिग आरोपी और दो बाल अपचारी शामिल हैं।

दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले में लूट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

पुलिस ने बाल अपचारियों को नियमानुसार निगरानी में लेते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की है।

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; गिरिवलम पथ पर तैयारी पूरी

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई