श्रद्धा दुबे का नया CCTV फुटेज (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे का नया CCTV फुटेज आया सामने, जेल में बेचैनी में कट रही रातें

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में वह सीढ़ियों से होते हुए अपने फ्लैट में जाती दिख रही हैं।

नमिता प्रजापति

Highlights

  • जमानत अर्जी खारिज होने के बाद श्रद्धा दुबे ने जेल में गुजारी रात

  • सबूत के लिए CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस

  • पुलिस जोड़ रही घटनाक्रम की कड़ियां

Shraddha Dubey New CCTV Footage: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे से जुड़ा नया CCTV फुटेज सामने आया है। 20 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे के इस वीडियो में श्रद्धा दुबे अवध ग्रीन अपार्टमेंट की सीढ़ियों से होते हुए अपने फ्लैट में जाती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वह देर रात पार्टी से लौट रही थीं। उधर, जमानत अर्जी खारिज होने के बाद श्रद्धा दुबे और उनकी बहन रश्मि दुबे की जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी।

CCTV फुटेज से घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही पुलिस

शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब श्रद्धा दुबे के फ्लैट और अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फ्लैट पर कब और कौन-कौन आया था। फुटेज का मिलान श्रद्धा दुबे के बयानों से भी किया जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके।

पुलिस जल्द ही घटनास्थल पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी कर सकती है। इसके जरिए घटना के दौरान की परिस्थितियों को समझने और जांच में सामने आए तथ्यों का मिलान करने की कोशिश होगी।

जमानत खारिज होने के बाद जेल में पहली रात

दूसरी ओर, जमानत अर्जी खारिज होने के बाद श्रद्धा दुबे और उनकी बहन रश्मि दुबे को जेल में रात बितानी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनों की पहली रात बेचैनी में गुजरी। वे देर तक जागती रहीं और आपस में बातचीत करती रहीं। रात में दोनों ठीक से सो नहीं सकीं।

दोनों बहनों को महिला कैदियों के साथ बैरक में रखा गया है। वहीं, मामले में आरोपी चालक दानिश उर्फ तनवीर को सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक भी रात में ठीक से सो नहीं सका।

नाश्ते में दलिया और दोपहर में दाल-रोटी

जेल में सुबह श्रद्धा और रश्मि को नाश्ते में मीठा दलिया और चाय दी गई। दोपहर के भोजन में साबुत उड़द और राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी परोसी गई।

फिलहाल, शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आने वाले दिनों में जांच से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO