अखि‍लेश यादव ने अपने घोषणा पत्र जारी क‍िया  (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
लखनऊ

बेटी को गोल्‍ड, फ्री बिजली और महिलाओं को 40 हजार…क्‍या अखिलेश ने AAP, TVK और BJP के फॉर्मूले से चला बड़ा दांव

Samajwadi Party Manifesto Analysis: समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर सियासी मुकाबले को नई दिशा दी। गांवों में 300 यूनिट तक फ्री बिजली, बेटी के जन्म पर सोना और बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार पेंशन।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • फ्री बिजली के वादे से गांवों के बड़े मतदाता वर्ग को साधने की कोशिश

  • 10 ग्राम सोने के ऐलान से बेटियों वाले परिवारों को जोड़ने का दांव

  • 40 हजार सालाना पेंशन से महिलाओं के बीच आर्थिक सुरक्षा का संदेश

  • सपा से पहले AAP, TVK और BJP ये दावे कर आ चुकी सत्ता में

Samajwadi Party Election Strategy 2027: यूपी के सत्ता में वापसी के ल‍िए समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर सियासी मुकाबले को नई दिशा देने की कोशिश की है। अखि‍लेश यादव ने अपने घोषणा पत्र में ऐसे वादों को जोड़ा है, जिनका सीधा संबंध आम आदमी के घर के बजट, महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और राज्‍य की 77.70% आबादी से जुड़ा है, जो गांव में रहती है।

गांवों में 300 यूनिट तक मुफ्त घरेलू बिजली, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना और बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन जैसे वादों के जरिए अखिलेश यादव ने एक बड़े वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया है।

इन घोषणाओं को केवल चुनावी वादों के तौर पर देखना पर्याप्त नहीं होगा। इससे पहले इन वादों के जर‍िए 2022 में पंजाब में AAP और 2026 में तमिलनाडु में TVK सत्ता में आ चुकी है। जबक‍ि महिलाओं को आर्थिक मदद वाला बीजेपी का मॉडल 8 राज्‍यों में सरकार बनाने में कामयाब रहा।

पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर AAP सत्ता में आई

पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी दी थी। इसके साथ 24 घंटे बिजली और पुराने बिजली बिलों में राहत देने का वादा भी किया गया था।

मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाई। पार्टी के ल‍िए फ्री बिजली मॉडल चुनाव में सबसे बड़ी गारंटी बना।

इसी तरह सपा ने भी फ्री ब‍िजली का मॉडल अपनाया है, ज‍िससे प्रदेश की 77.70% आबादी को टारगेट किया गया है। सपा ने वादा कि है क‍ि अगर वह सत्ता में आती है, तो 300 यूनिट तक मुफ्त घरेलू बिजली देगी।

बिजली का बिल ऐसा खर्च है, जिसका असर हर महीने परिवार के बजट पर पड़ता है। ऐसे में इस वादे का दायरा केवल किसानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम घरेलू उपभोक्ता से जुड़ेगा और सपा काे इसका लाभ म‍िल सकता है।

तमिलनाडु में सोने के वादे ने खींचा था सबका ध्‍यान

तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले नवजात बच्चों के लिए सोने की अंगूठी और बेबी वेलकम किट देने की घोषणा की थी।

चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई और विजय मुख्यमंत्री बने।

अब यूपी में भी अखि‍लेश यादव ने चुनाव से पहले वादा किया है क‍ि वह बेटी के जन्‍म लेने पर 10 ग्राम सोना देंगे। यूपी में अभी तक क‍िसी ने सोना नहीं बांटा। वहीं सोने की बढ़ती कीमतों के कारण यह वादा भी गरीब लोगों को अपनी ओर खींंचेगा।

महिलाओं को आर्थिक मदद मॉडल से BJP ने 8 राज्‍यों में सरकार बनाई

समाजवादी पार्टी ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना के तहत सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा किया है। हालांक‍ि इससे पहले बीजेपी मह‍िलाओं को पैसे देने की योजनाओं का ऐलान कर करीब 8 राज्‍यों में अपनी सरकार बना चुकी है, इसमें मध्‍यप्रदेश, बिहार, हरि‍याणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम और द‍िल्‍ली शामिल हैं।

हालांक‍ि अब देखना होगा की अखि‍लेश यादव को इन वादों से यूपी के चुनाव में कितना लाभ मिलता है और सत्ता में वापसी के लि‍ए कितने असर दार होंंगे।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित