समाजवादी पार्टी ने SSR PDA विधानसभा प्रभारी घोषित किए
समाजवादी पार्टी की लिस्ट में 11 नेताओं के नाम शामिल
पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक के विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया
SP PDA Assembly Incharge: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पीडीए प्रभारियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 नेताओं के नाम शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी ने SSR PDA विधानसभा प्रभारियों की सूची रविवार को जारी की है। जिसमें पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक के विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक, सुखेंद्र तोमर को बागपत की बड़ौत विधानसभा (51), अनिल कसाना को गाजियाबाद की लोनी विधानसभा (53) और अभिषेक गर्ग को गाजियाबाद विधानसभा (56) का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह मुकेश शर्मा को गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा (61), रामनारायण काके को हाथरस विधानसभा (78) और देवेंद्र अग्रवाल को हाथरस की सादाबाद विधानसभा (79) की जिम्मेदारी दी गई है।
खबर अपडेट हो रही है..