मुख्यमंत्री ने लगाया बरगद का पौधा  (सोर्स- फोटो नवभारत)
लखनऊ

यूपी में भाई-बहनों ने लगाए 1.09 लाख पौधे; 59 जगहों पर बनीं रक्षाबंधन वाटिकाएं, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Raksha Bandhan Vatika: रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में भाई-बहनों ने 59 स्थलों पर 1,09,171 पौधे लगाए। सीएम योगी ने गोरखपुर में बरगद का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधों को बांधा रक्षासूत्र

राजेश कुमार मिश्र, स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Plantation Drive: रक्षाबंधन पर भाई-बहनों ने प्रदेश में एक लाख से अधिक पौधे लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इस विशिष्ट वन (ऱक्षाबंधन वाटिका) में पौधरोपण किया। विशिष्ट वनों के अंतर्गत सभी वन प्रभागों में 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षाबंधन वाटिका में पौधे लगाए गए।

59 स्थलों पर रोपे गए 1,09,171 पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण महायज्ञ-2026 में विशिष्ट वन (महर्षि चरक औषधि वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, एक्सप्रेस-वे-पौधरोपण, अविरल धारा पौधरोपण, वंदे मातरम वाटिका) आदि स्थापित किए गए। इसी श्रृंखला में 'भाई-बहन' के स्नेह के प्रतीक’ रक्षाबंधन पर 28 अगस्त (शुक्रवार) को प्रत्येक वन प्रभाग में 'भाई-बहन पौधरोपण के माध्यम से 59 स्थलों पर 109171 पौधे रोपित कर 59 नई रक्षाबंधन वाटिकाओं की स्थापना की गई।

पौधों को बांधा रक्षासूत्र

पेड़-पौधों को बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी खुशहाली की कामना की तो भाई-बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर पर्यावरण व प्रकृति के उपकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा पर्यावरण प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक प्रभाग में पौध रोपित किए गए। भाई-बहनों ने पौधरोपण के साथ ही संयुक्त रूप से पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संदेश दिया।

पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने लगाया बरगद का पौधा

गोरखपुर वन प्रभाग में रक्षाबंधन पर भाई-बहन पौधरोपण के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में बरगद का पौधा रोपा। साथ ही मौलश्री समेत 101 अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रजातियों पर छात्र एवं छात्राओं ने रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर