छात्राओं का धरना प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

8 महीने से शिक्षकों की कमी का आरोप, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया धरना प्रदर्शन

Lucknow Student Protest: दुबग्गा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और इलाज की व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। दुबग्गा बाईपास पर जाम से यातायात प्रभावित हुआ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Dubagga Bypass Students Protest: यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा किया। दुबग्गा बाईपास पर बड़ी संख्या में छात्राएं धरने पर बैठ गई। बता दें कि यहां बारिश के बावजूद कुछ छात्र सिर पर तौलिया लपेटकर विरोध स्थल पर बैठे रहे। छात्रो ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाया और चौराहे को जाम कर दिया। जिससे बाईपास से बालागंज की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गई और घंटो यातायात प्रभावित रही।

शिक्षकों की कमी का आरोप

छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने स्कूल में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों को तैनात करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया। छात्राओं ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी नहीं हो रही है।

इसके अलावा स्कूल में भोजन भी खराब रहता है जिससे वे अकसर बीमार पड़ते है। यहां समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए उन्होंने विवश होकर प्रदर्शन का रास्ता चुना।

8 महीनों से लगातार गायब है शिक्षक

छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में फिजिक्स सहित कई विषयों के शिक्षक ही नहीं है। 8 महीनों से लगातार कक्षा से अध्यापक गायब है। 5 महीने के बाद बोर्ड एक्जाम भी होने है। ऐसे में एग्जाम में की तैयारी को लेकर छात्राओं ने चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने डीएम और सीएम योगी को मौके पर बुलाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

बता दें कि छात्राओं के सड़क पर बैठने से बाईपास पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके बाद मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट), एसीपी काकोरी, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। छात्रों को विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाकर स्कूल परिसर वापस ले जाया गया। अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और बाद में ट्रैफिक बहाल कियया और स्थिति सामान्य हुई।

चार दिनों में छात्रों का दूसरा प्रदर्शन

बता दें कि इसके पहले 14 अगस्त को छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उस समय विभागीय मंत्री असीम अरुण ने मौके पर पहुंच कर छात्रो से बातचीत की। उनके आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन खत्म किया लेकिन समस्याएं यथागत बनी रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी