मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया आंबेडकर को नमन, संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Pays Floral Tribute to Dr BR Ambedkar: लखनऊ में कांग्रेस के 'संविधान रक्षा मार्च' को प्रशासन की अनुमति तो नहीं मिली लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इसका अयोजन किया गया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

  • अंबेडकर महासभा पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि

  • मंच पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, उज्ज्वल रमण सिंह, अजय राय और अजय सिंह लल्लू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

Samvidhan Raksha March Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को कांग्रेस पार्टी ने देशभर में 'संविधान रक्षा मार्च' आयोजित किया है। लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा को प्रशासन की अनुमति तो नहीं मिली लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इसका अयोजन किया गया।

इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबेडकर महासभा पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

यूपी की राजनीति में अपनी जमीन तलाशती कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पार्टी की राजनीतिक सक्रियता को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे ही राजधानी में उतरे उन्हें देखते ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गई। जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यूपी अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे।

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी