प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी, सीएम योगी ने भी जताई नाराजगी

Mallikarjun Kharge Controversy: प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • हजरतगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ नारेबाजी

  • पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान

  • खड़गे के बयान पर लखनऊ में भाजपा का विरोध

  • कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग

BJP Protest On Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी नेतृत्व से इस मामले में माफी मांगने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद लालजी टंडन की प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ विरोध जताया।

कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से खड़गे के खिलाफ कार्रवाई करने और देश से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में लखनऊ पुलिस से शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता

यह प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जिला अध्यक्ष विजय मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में अपशब्दों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई टिप्पणी को उन्होंने अमर्यादित और निंदनीय बताया।

सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की भाषा देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे देश से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अमित त्रिपाठी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को अपनी भाषा और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कांग्रेस को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा, जिस भाषा में वह बात करती है।

मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि "मोदी का बाप भी जाएगा"। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि "मोदी नहीं जाएगा"। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि "मोदी का बाप भी जाएगा।" इसका वीडियो भी सामने आया है।

रिपोर्ट- ईशांक दीक्षित

कई समझौतों के बाद भी नहीं सुलझा सीमा विवाद, क्या अब भारत-चीन निकाल पाएंगे हल; दोनों सेनाओं में झड़प की कहानी

खरगे के बयान पर भड़के नितिन नबीन, बोले- कांग्रेस की विरासत बन गई अपमानजनक भाषा

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त