इलेक्ट्रिक बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

लखनऊ में अब सफर होगा और भी शानदार, मिलेगी 300 नई ई-बसों की सौगात, 14 नए रूटों पर होगा संचालन

Lucknow 300 New Electric Buses: बसों की उपलब्धता होते ही चरणबद्ध तरीके से संचालन शुरू होगा। उन इलाकों को भी सिटी बस सेवा से जोड़ने में सहायता मिलेगी, जहां अभी सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं नहीं है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • नगरीय परिवहन निदेशालय ने लखनऊ समेत अन्य शहरों को लिए 1,225 सिटी ई-बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया मंजूर

  • लखनऊ को 300 ई-बसें प्राप्त होंगी जिनमें से 100 बसें नौ मीटर की होंगी जबकि 200 बसें 12 मीटर की होंगी

  • शहर के नौ मार्गों पर ही बसों का संचालन हो रहा बाकी सभी मेट्रो मार्गों की सिटी बसें हटा दी हैं

14 New City Bus Routes: लखनऊवासियों के आवागमन और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से 300 नई इलेक्ट्रिक बसें का संचालन किया जाएगा। ये बसें एक बार में चार्ज होकर 200 किमी तक का सफर तय करेंगी। शहरी परिवहन नए साल में इन बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। नई बसों के आने से राजधानी में सिटी बस नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा।

वर्तमान में जिस ई-बसों का संचालन लखनऊ में हो रहा है वे एक बार चार्ज होने पर 80 से 120 किमी तक ही सफर कर पाती है। इस कारण जाम के बीच या लंबे चक्कर के दौरान चार्जिंग समाप्त होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से लखनऊ समेत अन्य शहरों को लिए 1,225 सिटी ई-बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके तहत राजधानी को 300 ई-बसें प्राप्त होंगी। इनमें से 100 बसें नौ मीटर की होंगी जबकि 200 बसें 12 मीटर की होंगी।

14 नए मार्ग चिन्हित

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 14 नए मार्ग चिन्हित किए हैं। बसों की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही चरणबद्ध तरीके से संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे उन इलाकों को भी सिटी बस सेवा से जोड़ने में सहायता मिलेगी, जहां अभी सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं सीमित हैं।

पुरानी बसों के हटीं

राजधानी लखनऊ को 2009-10 में मिली 250 सीएनजी बसें 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद हटा दी गई। अब केवल 115 इलेविटुक बसें ही चल रही हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर के सभी मेट्रो मार्गों की सिटी बसें हटा दी हैं। अब नौ मार्गों पर ही बसों का संचालन हो रहा।

मौजूदा रूटों में बालागंज चौराहे से विराजखंड, दुबग्गा से मोहनलालगंज, घंटाघर से नैमिषारण्य, स्कूटर इंडिया से अवध बस स्टेशन, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन कमता, राजाजीपुरम से बीबीडी और मुंशी पुलिया से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी समेत अन्य मार्ग शामिल हैं।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे