झांसी में SSP विकास कुमार ने 56 दरोगाओं के तबादले किए
कई चौकी प्रभारियों को हटाकर नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई
सभी दरोगाओं को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश
Jhansi Sub Inspectors Transfer: झांसी में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश में 56 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए गए हैं।
इनमें कई चौकी प्रभारियों को हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है। वहीं, थानों में तैनात दरोगाओं को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अचानक हुए इस फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल है।
एसएसपी की ओर से जारी तबादला सूची में शहर की प्रमुख पुलिस चौकियों के साथ ग्रामीण इलाकों के थानों को भी शामिल किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह तैनात कुछ दरोगाओं को दूसरी जगह भेजा गया है।
इस फेरबदल का मकसद अपराध पर रोक लगाना, पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करना और लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करना बताया जा रहा है।
तबादला आदेश के मुताबिक, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार साहू को हंसारी चौकी प्रभारी बनाया गया है। नकुल सिंह को ओरछा गेट, वीरपाल सिंह परमार को उन्नाव गेट, रजनीकांत को इलाइट और अभिमन सिंह को मंडी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अजय कुमार यादव को लहर गिर्द चौकी प्रभारी बनाया गया है। इलाइट चौकी प्रभारी रहे अनुज कुमार को थाना कटेरा भेजा गया है।
नीतीश कुमार को थाना मोंठ भेजा गया है।
अमित तोमर को उल्दन में तैनाती मिली है।
मोहित कुमार को समथर भेजा गया है।
निखिल कुमार को गरौठा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदीप शर्मा और आशीष धामा को मऊरानीपुर भेजा गया है।
मोहित राणा को गुरसराय में तैनात किया गया है।
दीपक कुमार को पूछ भेजा गया है।
अजमेर सिंह को कोतवाली और नितेश कुमार को थाना उल्दन में नई तैनाती दी गई है।
झांसी के एसएसपी ने सभी तबादला किए गए दरोगाओं को तत्काल नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अपराध पर रोक लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।