संविधान दिवस 2026 पर योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

संविधान दिवस पर बोले सीएम योगी- 'कांग्रेस ने बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न, महापुरुषों का किया अपमान'

Yogi Adityanath Constitution Day 2026: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर संविधान की उद्देशिका का पाठन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों की शपथ ली।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लखनऊ में संविधान दिवस पर सीएम योगी ने किया संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन

  • 'डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना' के अंतर्गत सीएम योगी ने किया सौंदर्यीकरण कार्यों के शुभारंभ

  • सीएम बोले: कुछ लोग लाल पुस्तिका लेकर भ्रम फैलाते हैं, संविधान पढ़ा होता तो भ्रम न फैलाते

Yogi Adityanath Preamble Reading: संविधान दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर संविधान की उद्देशिका का पाठन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों की शपथ ली। लोकभवन में अयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना' के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने भारत माता और डॉ. बीआर आंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

145 करोड़ भारतवासियों का मार्गदर्शक है संविधान

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारा संविधान हम सभी का गौरव है। 145 करोड़ भारतवासियों का एक मार्गदर्शक है। हमारा संविधान हमें हमारे अधिकारों का स्मरण कराता है, कर्तव्यों का बोध कराता है और साथ ही साथ देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास भी हमें कराता है।

उन्होंने कहा कि जब भारत के अंदर संविधान सभा का गठन होता है तो उस समय उनके मन में यह भाव आया था कि आखिर संविधान निर्माण की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए और तब संविधान निर्माताओं ने एक बात को ध्यान में रखा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने कहा था कि भारत का राजनीतिक भाग्य भारतवासी स्वयं तय करेंगे।

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आगे कहा कि इसलिए भारत का संविधान भी इन्हीं भावों से ओतप्रोत होना चाहिए और आज हमें गौरव की अनुभूति होती है कि दुनिया के अंदर भारत का संविधान एक ऐसा संविधान है जिसने पहले दिन से बिना किसी भेदभाव के हर व्यस्क भारतीय मतदाता को अपना मतदाता देने का पूरा अधिकार दिया है।

सौंदर्यीकरण के लिए 4,030 स्थल चिह्नित

डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों के शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 4,030 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 3,955 स्थलों पर कार्यों का शुभारंभ आज किया जा रहा है।

अपने उद्बोधन में सीएम योगी बोले कि ये सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उस व्यक्ति की भावनाओं को सम्मान देने का माध्यम बनेंगे, जिसकी प्रेरणा बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, सद्गुरु रविदास जी महाराज, संत कबीर दास जी और महर्षि वाल्मीकि जी हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लाल पुस्तिका लेकर भ्रम फैलाते हैं, संविधान पढ़ा होता तो भ्रम न फैलाते। कुछ लोगों ने संविधान का गला घोंटा, लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा करते हैं, लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हो रही। कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, महापुरुषों का अपमान किया। सपा ने कन्नौज में मेडिकल कॉलेज का नाम बदला।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें