कानपुर में स्लीपर बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई  (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

कानपुर देहात में यात्रियों से भरी स्लीपर बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

Road Accident Bus Truck: इस बस में कुल 32 लोग सवार थे जिसमें तीन बच्चे थे।दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं ।

अभिनव श्रीवास्तव, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • कानपुर देहात में स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

  • हादसे में दो यात्रियों की मौत, करीब 15 घायल

  • बस में 32 यात्री सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल

Bus Truck Road Accident kanpur Dehat : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कोहरे की दस्तक के साथ हादसे की शुरुआत शुरू हो गई है।यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस की ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है।इस  दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है।बस में कुल 32 लोग सवार थे जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास गुरुवार सुबह 4:30 बजे के करीब उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई जिससे ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

मेहंदीपुर से कानपुर आ रही थी बस

यात्रियों से भरी स्लीपर बस मेहंदीपुर बालाजी से कानपुर आ रही थी। इस दौरान स्लीपर बस के आगे चल रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई और बस उसमें पीछे से जा घुसी।

एसएसपी श्रद्धा पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। इस बस में कुल 32 लोग सवार थे जिसमें तीन बच्चे थे। घटनास्थल पर एंबुलेंस मंगाई गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

दुर्घटना में दो की मौत, 15 लोग घायल

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं और अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद एनएचएआई की टीम की मदद से हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया है।

एसएसपी ने आशंका जताई है कि जिस तरह से ठंड की शुरुआत हुई है और सुबह हाईवे पर कोहरा भी रहता है इसी के चलते हादसे की संभावना बढ़ गई है।फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है जांच की जा रही है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार