यूपी में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' स्कीम सोर्स- सोशल मीडिया
लखनऊ

बुजुर्ग महिलाओं को CM योगी की बड़ी सौगात! आजीवन फ्री बस यात्रा का ऐलान, शुरू की मातृशक्ति यात्रा योजना

Free Bus Travel Senior Women UP: बुजुर्ग महिलाओं को CM योगी शानदार तोहफा देने जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' के तहत फ्री बस सेवा होगी शुरू।

अमन मौर्या

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Scheme: मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशेष बसों को फ्लैग ऑफ करेंगे।

प्रतिभागी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं को फल, मिठाई और साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए होंगे एमओयू

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और अन्नदाताओं की आय में वृद्धि के लिए विशेष कार्यक्रम होगा। विश्व बैंक वित्तपोषित यूपी-एग्रीज परियोजना के तहत कृषि क्षेत्र को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए जाएंगे। इससे किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर कृषि सेवाओं और एकीकृत डिजिटल मंच का लाभ मिलने की दिशा में कदम बढ़ेगा।

रक्षाबंधन पर 3 दिन तक यात्रा फ्री

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य की महिलाओं को पूरे तीन दिनों तक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। सरकार के इस विशेष फैसले से न केवल बहनों के लिए अपने भाइयों के घर त्यौहार मनाने जाना बेहद सुगम हो जाएगा, बल्कि उनके सफर का खर्च भी पूरी तरह बच जाएगा, क्योंकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह का किराया नहीं देना होगा।

यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की मध्य रात्रि (रात 12:00 बजे) तक जारी रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि रक्षाबंधन वाले दिन से 29 अगस्त को भी बहनों के पास मुफ्त में सुरक्षित घर लौटने का बेहतरीन विकल्प मौजूद रहेगा।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा