गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट (सोर्स : नवभारत लाइव)
लखनऊ

टैबलेट केवल डिजिटल डिवाइस नहीं, चलता-फिरता विश्वविद्यालय, रील पर 30 सेकंड और स्किल पर 30 मिनट दें : सीएम योगी

CM Yogi Distributed Tablets : सीएम योगी ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए टैबलेट कहा- अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखिए

राजेश कुमार मिश्र, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • देवीपाटन मंडल के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण

  • विपक्ष पर तीखा हमला- घोषणाएं करने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए

  • टैबलेट में 18 हजार से अधिक शैक्षिक कंटेंट और निशुल्क पाठ्यक्रम उपलब्ध

CM Yogi Tablets Distributed Devipatan division: सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता। विकास के लिए समय, समर्पण और स्पष्ट विजन चाहिए। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को माफिया और उपद्रव प्रदेश बनाकर युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।

आज वही उत्तर प्रदेश माफिया, कर्फ्यू और दंगा मुक्त होकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। जिनकी सोच केवल परिवार तक सीमित थी, उन्होंने सैफई तक सोचा, जबकि हमारी सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर उसकी तकदीर बदलने के लिए पूरी ताकत लगाई।

टैबलेट केवल एक डिवाइस नहीं, बल्कि चलता-फिरता विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टैबलेट केवल एक डिजिटल डिवाइस नहीं, बल्कि युवाओं के लिए चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। इसके माध्यम से उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तकनीक का उपयोग अपने भविष्य को संवारने में करें।

रील देखने में 30 सेकंड लगाएं, लेकिन अपने कौशल को निखारने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट जरूर दें। टैबलेट के साथ सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखिए। जब नेगेटिव फोर्सेज डिस्चार्ज होंगी तो आपका भविष्य सुपरचार्ज होगा।

कभी गोंडा देश का सबसे गंदा शहर, आज विकास की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने गोंडा और देवीपाटन मंडल के पुराने हालात का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 से पहले गोंडा का नाम देश के सबसे गंदे शहरों में आया था। देवीपाटन शक्तिपीठ तक पहुंचने वाली सड़कें बेहद खराब थीं। बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जैसे जिले विकास की दौड़ में इतने पीछे थे कि नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची में एक ही मंडल के तीन जनपद शामिल थे।

प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से भी ये जिले प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाते थे। लेकिन, आज गोंडा में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बहराइच में मेडिकल कॉलेज संचालित है। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। था।

सपा-बसपा के सात कार्यकालों से दोगुनी नियुक्तियां हमारी सरकार ने दीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लखनऊ में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करके यहां आए हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं।

समाजवादी पार्टी की चार और बहुजन समाज पार्टी की तीन सरकारों के कुल सात कार्यकालों में जितनी नियुक्तियां हुईं, उसके दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र अकेले भाजपा सरकार ने वितरित किए हैं। नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम का सम्मान है और उसी तरह आज वितरित किए जा रहे टैबलेट उनके टैलेंट को मंच उपलब्ध कराने का माध्यम हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला बोला- सैफई तक सीमित थी उनकी सोच

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहचान का संकट पैदा करने वाले लोग फिर युवाओं के पास प्रमाणपत्र लेकर पहुंचने का प्रयास करेंगे। राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधाएं खड़ी करने वाले लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा जाने से बचते थे। नोएडा को लूट-खसोट का माध्यम बना दिया गया था।

आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण निवेश के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। पिछली सरकारों की सोच कट्टा और बम तक सीमित थी। हमने अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया और आज उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस जैसी बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस की ताकत दुनिया ने देखी।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में