राम नारायण बाजपेई  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में 2 महीने से बीजेपी नेता लापता, 25 लाख की फिरौती मांगी, पर‍िजन बोले- पता नहीं जिंदा हैं या...

lucknow BJP Leader Kidnapping: लखनऊ में बीजेपी नेता करीब दो महीने से लापता हैं। परिवार का आरोप है कि उनसे लगातार 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • लखनऊ में बीजेपी नेता राम नारायण करीब दो महीने से लापता

  • परि‍जन बोले- FIR के बाद भी नहीं मिले, अब पता नहीं जीवित हैं या नहीं

  • लगातार 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही

Lucknow BJP Leader Ransom Case: लखनऊ में बीजेपी नेता करीब दो महीने से लापता हैं। परिवार का आरोप है कि उनसे लगातार 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। मामले में अपहरण और फिरौती की एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिवार को यह भी जानकारी नहीं है कि वह अब जीवित हैं या नहीं। इस मामले में अमीनाबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांक‍ि अभी इस मामले में पुल‍िस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

अक्टूबर में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, राम नारायण बाजपेई अक्टूबर से लापता हैं। उनके परिजनों ने लखनऊ के अमीनाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई। परिवार का कहना है कि राम नारायण के लापता होने के बाद से ही उनसे लगातार फिरौती की रकम मांगी जा रही है।

25 लाख रुपये की मांगी जा रही फिरौती

परिवार वालों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, उन्हें लगातार रकम देने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, दो महीने बीत जाने के बाद भी राम नारायण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

22 नवंबर को अपहरण और फिरौती की FIR

मामले में अमीनाबाद पुलिस ने 22 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(2) के तहत अपहरण से संबंधित एक और एफआईआर दर्ज की। इसके बावजूद अब तक अपहरणकर्ताओं का पता नहीं चल पाया है और न ही राम नारायण को बरामद किया जा सका है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

राम नारायण बाजपेई को यूपी में बीजेपी का बड़ा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। परिवार लगातार उनकी तलाश और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। दो महीने से लापता व्यक्ति का पता नहीं चलना और फिरौती मांगे जाने के बावजूद अपहरणकर्ताओं तक पुलिस का न पहुंच पाना अमीनाबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी