असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

'अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दें', ओवैसी के खिलाफ लखनऊ में लगे होर्डिंग, मिली चुनाव न लड़ने की नसीहत

Lucknow Hoardings Against Asaduddin Owaisi: 26 नवंबर 2026 को होने वाली 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' से पहले ओवैसी को लेकर एक होर्डिंग सबका ध्यान ​खींच रही है। ये होर्डिंग उम्मत ए मुस्लिम ने लगाए हैं।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लखनऊ में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगे

  • होर्डिंग्स पर लिखा- ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमे हमारे हाल पर छोड़ दीजिये

  • उम्मत ए मुस्लिम ने लगाये होर्डिंग, लिखा- ओवैसी साहब अगर आप वाकई चाहते है हम खुश रहे तो आपको यहाँ चुनाव नहीं लड़ना चाहिए

Asaduddin Owaisi Uttar Pradesh Politics: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी यूपी की राजनीति में अपने धाक जमाने और मुस्लिम वोटरों का अपनी तरफ करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ ओवैसी की 26 नवंबर 2026 को होने वाली 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' से पहले ओवैसी को लेकर एक होर्डिंग सबका ध्यान ​खींच रही है।

उम्मत-ए- मुस्लिम ने लगाये होर्डिंग्स

राजधानी लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगाई गई है। यह होर्डिंग्स में लिखा है ओवैसी साहब अगर आप वाकई ये चाहते हैं कि हम लोग खुश रहे तरक्की करें तो आपको यहाँ (किसी भी राज्य में) चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अल्लाह ने आपको इस दौरान खूब नवाज़ दिया है। अब बस करिए। होर्डिंग्स में नीचे प्रार्थी का नाम उम्मत-ए- मुस्लिम (समस्त मुस्लिन कौम) लिखा हुआ है।

राजनीतिक गठबंधन की ताकत दिखाने की तैयारी

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में चंद्रशेखर और ओवैसी की संयुक्त महारैली हो रही है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले होने वाली इस रैली के जरिए दोनों दल उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक गठबंधन की ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और आगे की योजना का खुलासा किया जाएगा। आयोजकों ने इसमें 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।

403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन किया है जिसे 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। दोनों दलों ने मिलकर आगामी चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें