समाजवादी पार्टी घोषणा पत्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

सपा का 'PDA प्रणपत्र' जारी: KG से PG तक बेटियों को मुफ्त शिक्षा, 5,000 रुपये हर माह बेरोज़गारी भत्ते का ऐलान

Akhilesh Yadav Jan-Man Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा की चुनावी तैयारियां तेज

  • अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर सपा ने जारी किया 'जन-मन का घोषणा पत्र'

  • घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर केंद्रित

PDA Sankalp Patra Samajwadi Party: संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसे 'जन-मन घोषणा पत्र' नाम दिया है। इसकी टैगलाइन है '27 का संकल्प PDA का प्रण पत्र'। इस घोषणा पत्र में सपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं और जनता से किए जाने वाले वादों को पेश किया है। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद, आजम खान, शिवपाल यदा और डिंपल यादव समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों को केंद्र में रखा गया है।

लड़कियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में युवाओं पर जोर दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के समान अवसर प्रदान किया जाएगा। सपा प्रमुख ने विशेष राज्य शिक्षा नीति लाने की बात कही। 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2-3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का भी वादा किया। साथ ही 5,000 रुपये हर माह बेरोज़गारी भत्ते का ऐलान भी घोषणा पत्र में किया गया है।

सपा के घोषणा पत्र में लड़कियों के लिए भी कई ऐलान किये गए हैं। सबसे प्रमुख KG से PG तक की बेटियों की शिक्षा मुफ्त का ऐलान किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा बचाव और कल्याण के लिए सीनियर एक्ट लाया जायेगा। उनके लिए बस यात्रा मुफ्त करने की भी बात प्रणपत्र में कही गई है।

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की घोषणा

लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निशुल्क शिक्षा देने की बात कही। सपा प्रमुख ने किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था करने का वादा किया और कहा कि खेतों की खुशहाली से देश की खुशहाली। इस दौरान उन्होंने शिक्षक-विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था का भी ऐलान और साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की भी बात कही।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में किए हर वादों को पूरा किया है। इसके अलावा जिनका जिक्र घोषणा पत्र में नहीं था, पार्टी ने उन कार्यों को भी अंजाम दिया। सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो आए नहीं बल्कि बुरे दिन जाने वाले हैं।

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश