Honey Trap Mastermind Arrest: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक नाबालिग लड़के को हनी ट्रैप में फंसाने वाली सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसाने वाली महिला आरोपी ने नाबालिग लड़के को जाल में फंसाकर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला आरोपी ने पहले तो नाबालिग लड़के को बहलाया और उसे अपने साथ नैनीताल ले गई। यहां आरोपी महिला ने नाबालिग लड़के के अश्लील वीडियो बनाए और आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची, जिससे वह उसे ब्लैकमेल कर सकें।
यह मामला पुराने लखनऊ में फरवरी 2026 का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया और फिर उसे अपने साथ नैनीताल ले गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग लड़का 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो माता-पिता ने उसे हर जगह ढूंढा। जब वह कही नहीं मिला तो नाबालिग लड़के के माता-पिता ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट भी लिखवाई।
लापता होने के करीब 4 दिन बाद माता-पिता को छात्र वापस मिल गया, लेकिन वह गुमसुम रहने लगा। जब मां ने उसे भरोसे में लेकर बातचीत की तो उसने बताया कि बेटे के दोस्त की भाभी उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां होटल में उसने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर पैसे भी मांगने लगी। पहले तो आरोपी महिला 5 लाख रुपये की मांग कर रही थी। लेकिन फिर उसकी मांग बढ़ गई और वह 25 लाख रुपये डिमांड करने लगी। पैसे ना देने पर छात्र के पिता और दोस्तों को गैंगरेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें - सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
लखनऊ पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई है। नाबालिग लड़के की मां ने आरोप लगाया कि महिला कई लोगों को हनी ट्रैप (Honey Trap) के जाल में फंसाकर पैसे वसूल चुकी है। लखनऊ में अब ऐसे मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है, जिससे लोगों में भी डर का माहौल है।