दिव्या मित्तल और एम. नागेश्वर राव (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

यूपी में इस बार पूर्व नौकरशाह भी राजनीतिक पार्टियों के मुकाबिल ठोंक रहे हैं ताल

Divya Mittal and M. Nageswar Rao: उत्तर प्रदेश की राजनीति के जटिल चक्रव्यूह को तोड़कर सफलता हासिल कर पाना दिव्या मित्तल और नागेश्वर राव के लिए बहुत आसान नहीं होगा।

गोविंद पंत राजू, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • ब्यूरोक्रेसी से निकलकर राजनीति में हाथ आजमाने को तैयार दिव्या मित्तल और एम. नागेश्वर राव

  • राह नहीं है आसन, कई नौकरशाह हुए असफल, लेकिन कईयों ने चखा सफलता का स्वाद

  • दोनों की पार्टियां पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी आगामी चुनाव

Former Bureaucrats Enter Politics: बीजेपी और सपा गठबंधन में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह तो तय नहीं हुआ है लेकिन पूर्व नौकरशाहों के दो अलग-अलग नव गठित राजनीतिक दल राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में बड़े राजनीतिक दलों की तैयारी अभी रणनीति बनाने और आप प्रत्यारोपों के दौर में ही चल रही है लेकिन ब्यूरोक्रेसी से निकलकर राजनीति में हाथ आजमाने वाले, स्थापित राजनीतिक दलों से आगे निकलते जा रहे हैं। दो नई पार्टियों, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की जननीति भारत पार्टी और पूर्व सीबीआई प्रमुख एम नागेश्वर राव की सर्वजन सनातन पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा और उम्मीदवार चयन का सिलसिला शुरू कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है।

403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

दिव्या मित्तल ने 15 अक्टूबर 2026 को अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने खुद मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने की भी बात कही है। उन्होंने राज्य की सभी 403 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। दिव्या पारंपरिक राजनीति और बंद कमरों में कुछ लोगों द्वारा नीतियां बनाने के बजाय जनता को नीति-निर्माण और फैसले लेने की प्रक्रिया से जोड़ना चाहती हैं।

वे 'राजनीति नहीं, जननीति 'के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन के हर काम और फैसले का हिसाब जनता को पारदर्शी रूप से दिया जाएगा। हर नागरिक की बात को सुना जाएगा, प्रशासनिक और राजनीतिक फैसले जान पहचान या सिफारिश के बजाय न्याय व्यवस्था पर आधारित होंगे। उनकी प्राथमिकताओं में महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के कानूनी अधिकार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सबसे ऊपर रहेंगी।

नागेश्वर राव की पार्टी भी सभी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

पूर्व सीबीआई प्रमुख नागेश्वर राव ने भी अपनी सर्वजन सनातन पार्टी की ओर से सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए संभावित उम्मीदवारों के आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने राज्य की आम जनता और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी गई है।

'छद्म हिंदुत्व' के मुद्दे पर भाजपा को घेरेंगे नागेश्वर राव

दिव्या ने जहां राज्य के किसी भी मौजूदा राजनीतिक दल के साथ तालमेल न करने की बात कही है और किसी राजनीतिक दल का खुलकर विरोध भी नहीं किया है वहीं नागेश्वर राव बीजेपी को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरना चाहते हैं।

राव का कहना है कि आज सत्ता में मौजूद दल सिर्फ विपक्ष में रहते हुए ही सनातन की बात करते हैं और सत्ता में आने के बाद 'छद्म हिंदुत्व' व जातिगत विभाजन की राजनीति करते हैं। किसी भी एक राजनीतिक दल का हिंदू वोटों पर एकाधिकार नहीं है। वह हिंदुओं को भाजपा के सामने एक नया और वास्तविक राजनीतिक विकल्प देने की बात कर रहे हैं।

उनका नारा है 'सत्य सनातन, नित्य नूतन'। इस नारे के साथ वे केवल धार्मिक राजनीति करने के बजाय भारत की प्राचीन सभ्यतागत पहचान को आधुनिक विकास, न्याय और जनकल्याण से जोड़ने की बात को अपनी राजनीति का आधार बता रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जवाब देही उनके प्रमुख लक्ष्य हैं और वह बड़े गठबंधन के बजाय समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। राव कहते हैं कि वे सिर्फ सत्ता बदलने के लिए राजनीति में नहीं आ रहे हैं बल्कि वे सनातन मूल्यों और संवैधानिक लोकतंत्र के आधार पर सामाजिक समरसता करना चाहते हैं।

नौकरशाहों के हिस्से आई काफी राजनीतिक सफलतायें

दोनों ही पूर्व नौकरशाह राज्य में साफ सुथरी राजनीति की बात कर रहे हैं,अपने राजनीतिक दृष्टिकोण में आम आदमी को अच्छी लगने वाली बड़ी-बड़ी बातें भी कर रहे हैं लेकिन यूपी की राजनीति में नौकरशाहों की राजनीतिक पार्टियों कभी सफल नहीं रही हैं। हालांकि बड़े राजनीतिक दलों से जुड़ने वाले नौकरशाहों के हिस्से काफी राजनीतिक सफलतायें आई हैं।

मायावती के सबसे चहेते आईएएस अधिकारी पीएल पुनिया राजनीति में काफी सफल रहे। पेशेंट कांग्रेस से सांसद रहे और अब उनके पुत्र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हीं की तरह पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन राजनीति में आने के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़े। समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिये भी मैदान में उतरा था। ये अलग बात है कि वे हार गए।

अभी भी वे समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के निर्माण से जुड़े हुए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी आईपीएफ के साथ वामपंथी राजनीति में सक्रिय हैं। पूर्व आईपीएस और उत्तर प्रदेश के डीजीपी रह चुके बृजलाल बीजेपी राज्यसभा सांसद हैं और कई संसदीय समितियां में शामिल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में इस समय भी पूर्व आईपीएस अधिनियम अरुण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते पूर्वआईएएस अरविंद कुमार शर्मा मंत्री हैं जबकि एक पूर्व पुलिस अधिकारी राजेश्वर सिंह लखनऊ से विधायक हैं। इनके अलावा भी अन्य कहीं अधिकारी डीएसपी समाजवादी और बीजेपी की पूर्व सरकारों में राजनीतिक रूप से सफल साबित हुए हैं।

कई नौकरशाओं ने राजनीति में मुंह की खाई

मगर इसके उलट अपना राजनीतिक दल बनाकर राजनीति करने की कोशिश करने वाले सभी नौकरशाओं को यूपी की राजनीति में मुंह की ही खानी पड़ी है। इनमें पहला नाम धर्म सिंह रावत का है। पूर्व आईएएस अधिकारी धर्म सिंह रावत ने भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ आंदोलनों के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों द्वारा अपने बीच तीन महाभ्रष्ट अधिकारियों को वोट के जरिए चुनने में उनका सबसे बड़ा हाथ था।

रावत ने 6 जून 1996 को भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का गठन किया था।1991 और 98 का लोकसभा चुनाव उन्होंने अपनी ईमानदारी और बिना पैसों के सादगीपूर्ण तरीके से लड़ा था लेकिन वे बुरी तरह पराजित हुए हालांकि उनकी पार्टी अभी चुनाव आयोग से पंजीकृत है और छिटपुट रूप से सक्रिय है।

यूपी की राजनीति के चक्रव्यूह को तोड़ना आसान नहीं

उनके बाद उन्हीं के शिष्य रहे पूर्व आईएएस विजय शंकर पांडे ने लोक गठबंधन पार्टी बना कर 2019 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बुरी तरह पराजित हुए थे। उसे चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उनकी पार्टी खत्म हो गई। यही हाल पूर्व डीजीपी सुल खान सिंह की बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना पार्टी और पूर्व नौकरशाह चंद्रपाल की आदर्श समाज पार्टी का भी हुआ।

जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में राजनीति की शुरुआत कर रहे इन दोनों पूर्व नौकरशाहों दिव्या मित्तल और नागेश्वर राव में काफी जोश है और उन्हें चर्चा भी खूब मिलेगी लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति की जैसी जटिलताएं हैं उनके चक्रव्यूह को तोड़कर सफलता हासिल कर पाना इन दोनों के लिए अभी बहुत आसान नहीं होगा।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें