लखनऊ बुल्डोजर एक्शन (सोर्स- आईएएनएस) 
उत्तर प्रदेश

Lucknow: फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, नैमिष नगर और काकोरी में 80 बीघा अवैध साम्राज्य पर चला एलडीए का पंजा

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। बुल्डोजर कार्रवाई लखनऊ के नैमिष नगर और काकोरी क्षेत्र में किया गया।

अमन मौर्या

LDA Bulldozer Action Lucknow: उत्तर प्रदेश की में बीजेपी की योगी सरकार आने के बाद बुल्डोजर कार्रवाई बढ़ गई। इसको लेकर विपक्ष शुरू से ही सरकार का विरोध करता रहा है। अब राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। बुल्डोजर कार्रवाई लखनऊ के नैमिष नगर और काकोरी क्षेत्र में किया गया। कार्रवाई में करीब 80 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त की गई। साथ ही दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर किया गया। यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-4 और जोन-3 की संयुक्त टीमों ने की। प्राधिकरण के अनुसार, लखनऊ में सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें किसानों से उनकी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है। इस बीच कुछ निजी डेवलपर्स द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी, इसे रोकने के लिए प्राधिकरण ने यह सख्त कदम उठाया।

50 बीघा क्षेत्र मे अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ग्राम सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद और भौली में यह अभियान चलाकर गंगाराम, राम नरेश, जितेन्द्र वर्मा, वंशराज यादव, मेंहदी हसन, मोहम्मद इमरान बेग, रामेश्वर यादव सहित अन्य लोगों द्वारा करीब 50 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। इस पर बुल्डोजर कार्रवाई करके 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

30 बीघा क्षेत्र की प्लाटिंग ध्वस्त

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में शिवरी गांव में करीब 30 बीघा क्षेत्र में विकसित 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा बेहटा गांव में बृजेश पाल और लालू यादव द्वारा कराए जा रहे दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

भूखंड खरीद से पहले जांचें

सरकार की तरफ से बसाई जा रही नगर योजना पर जानकारी देते हुए एलडीए अधिकारियों ने कहा कि नैमिष नगर योजना को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें, जिससे कि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एजेंसी इनपुट के साथ...

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, भेंट की रूसी भाषा में तिरुक्कुरल

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील