पत‍ि विष्णु वर्मा व पत्‍नी लक्ष्मी वर्मा  (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में थाने से पत्नी का वीडियो वायरल, फ‍िर पति पहुंचा DCP ऑफिस, बोला- चप्पलों से पीटती थी

Kanpur Husband Wife Controversy: कानपुर में कल्याणपुर थाने में महिला की ओर से पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पत्न‍ि के बाद अब ने भी पुलिस को शिकायत दी है।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • पत्‍नी ने आरोप लगा थाने से वीडियो वायरल किया

  • पत्‍नी के आरोपों के बाद पति डीसीपी कार्यालय पहुंचा

  • बोला- झूठे आरोप लगाए, घर में मारपीट करती थी

Kanpur Woman Viral Video: कानपुर में कल्याणपुर थाने में महिला की ओर से पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। सोशल मीडिया पर थाने का वीडियो वायरल कर थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली लक्ष्मी वर्मा के पति विष्णु वर्मा ने भी डीसीपी पश्चिम के कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी।

उसने पत्नी के आरोपों को गलत बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पति का कहना है कि पत्नी उसके साथ मारपीट करती थी। जब उसने तलाक का मुकदमा दाखिल किया तो अब उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

इधर, डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि पति अपनी शिकायत लेकर सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

थाने से महिला का वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

दरअसल, कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी वर्मा ने कल्याणपुर थाने के परिसर से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में उसने थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि वह अपनी महिला दिवाकर के साथ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची थी।

इस दौरान थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री के नाम का भी इस्तेमाल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

पति बोला- शादी के बाद से ही होती थी मारपीट

गुरुवार दोपहर लक्ष्मी वर्मा के पति विष्णु वर्मा कानपुर डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी।

विष्णु के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में लक्ष्मी ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में थाने में समझौता हुआ था। पति का दावा है कि समझौते के दौरान पत्नी ने शर्त रखी थी कि वह अपने परिवार से अलग होकर पत्नी और बेटी के साथ रहे।

किराए के मकान में भी हुआ विवाद, चप्पलों से पीटने का आरोप

विष्णु वर्मा का कहना है कि उसने पत्नी की शर्त मान ली और किराए पर मकान लेकर रहने लगा। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद भी पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मायके चली गई।

पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे परिवार से अलग कर दिया और बेटी से भी दूर कर दिया। इसके बाद उसने तलाक का मुकदमा दाखिल किया। विष्णु का दावा है कि तलाक का मुकदमा दाखिल होने के बाद पत्नी दोबारा उस पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद वह डीसीपी कार्यालय पहुंचा।

पुलिस बोली- मीडिएशन में नहीं बनी बात, आरोपों की होगी जांच

इस मामले में एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई है। जांच में सामने आया कि महिला ने पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे मीडिएशन के लिए भेजा गया था। हालांकि, मीडिएशन सफल नहीं हो सका और संबंधित पत्रावली अभी थाने वापस नहीं आई थी। थाना स्तर पर अलग से कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी, इसलिए महिला का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे