दोनों आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

‘पागल’ कहने पर भड़के नशे में धुत युवक, स्कूटी से कुचलकर कबाड़ बीनने वाले की कर दी हत्या!

Kanpur Murder Case: कानपुर के स्वरूपनगर में कबाड़ बीनने वाले की संदिग्ध मौत का पुलिस ने 20 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने CCTV और फॉरेंसिक जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Murder Of A Scrap Picker In Kanpur: स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक कथित सड़क हादसे की सूचना से शुरू हुई पुलिस की जांच कुछ ही देर में हत्या के शक तक जा पहुंची। केडीए चौकी क्षेत्र स्थित हिडेन लाउंज के पास कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति के शव को देखकर पुलिस को मामला सामान्य एक्सीडेंट नहीं लगा। इसके बाद CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच ने जांच की दिशा बदल दी और हादसे का मामला हत्या में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि भोर के समय हिडेन लाउंज के पास नशे में धुत स्कूटी सवार दो युवकों का कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ। आरोप है कि कथित तौर पर ‘पागल’ कहे जाने से नाराज दोनों युवकों ने उसके साथ कई चक्कर गर्दन और मुंह पर स्कूटी चढ़ाकर मारपीट की और स्कूटी से कई बार टक्कर मारकर हमला किया। गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर दम तोड़ दिया

CCTV खंगाला तो खुलने लगी कहानी

घटना संदिग्ध लगने पर स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। केडीए चौकी प्रभारी संकित तौंगड़, उपनिरीक्षक आकाश नायक और कांस्टेबल विनीत गुर्जर ने जांच में जुटकर संदिग्धों की पहचान की दिशा में काम किया।

जांच के दौरान सिगरेट का सुराग भी पुलिस के काम आया। CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों को जोड़ते हुए पुलिस कथित आरोपियों तक पहुंची।

20 घंटे में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने करीब 20 घंटे के भीतर आयुष और आशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात के दौरान आरोपियों द्वारा कथित रूप से बनाई गई वीडियो क्लिप भी साक्ष्य के तौर पर बरामद की गई है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ रही है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, घटना में किसकी क्या भूमिका रही और बरामद साक्ष्यों का मामले से क्या संबंध है—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

अज्ञात व्यक्ति के साथ हुई वारदात को हादसा समझा, लेकिन पुलिस की जमीनी जांच सच्चाई ने खोल दिया ‘राज’

शुरुआत में पुलिस को मामला सड़क हादसे जैसा लगा था, लेकिन शव की स्थिति और मौके के हालात ने संदेह पैदा किया। इसके बाद CCTV और फॉरेंसिक जांच ने पुलिस को नई दिशा दी।

एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद आखिरकार मौत तक पहुंच गया और पुलिस के लिए CCTV, सिगरेट और कथित वीडियो जांच के अहम सुराग बन गए।

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात