गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में बीरू सिंह भदौरिया की मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

Kanpur Crime News: बीरू सिंह भदौरिया की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिट एंड रन की पुष्टि की है। कार चालक पवन यादव-उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • कार की छत पर लेटाकर डेढ़ किलोमीटर घुमाया

  • हत्या के आरोप के बीच पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

  • कानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल

Kanpur Salesman Murder Case: दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे बीरू सिंह भदोरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कार की छत पर वीरू सिंह भदोरिया को लाकर क्षेत्र में कार को तेजी से दौड़ने का दावा किया गया और फिर बंद कर हत्या करने की बात कही गई। बीरू सिंह भदोरिया की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, परिजनों ने मृतक बीरू सिंह भदोरिया के शव को रखकर कानपुर सागर हाईवे को जाम कर दिया और हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। इस दौरान परिजन हाईवे जाम करने के साथ-साथ मृतक को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़, गए जिससे कानपुर सागर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

हिट एंड रन का मुकदमा किया गया था दर्ज

कानपुर पुलिस ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मृतक बीरू सिंह भदौरिया के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हिट एंड रन की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि उनके द्वारा ही दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जिस वक्त तहरीर दी गई थी उस वक्त बीरू सिंह भदोरिया घायल अवस्था में मिला था, लेकिन घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जिसके आधार पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का दावा किया गया। मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। आनन फानन में एक तरफ जहां परिजन हाईवे पर जाम लगाए गए थे, वहीं दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेसवार्ता कर पूरा घटना का खुलासा किया।

प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला पूरी तरह से हिट एंड रन का ही था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की जांच के लिए पुलिस टीम बनाई गई। जिसके बाद कई अन्य सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे जिसमें यह देखा गया कि बीरू सिंह भदौरिया अपने एक साथी विक्रम के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह चलती बाइक से उतर गया और सड़क पर डंडा पटकने लगा। इस दौरान होंडा कार चला रहे पवन यादव ने बीरू सिंह भदौरिया को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बीरू कार की बोनट में फंस गया। डर की वजह से पवन कार दौड़ाने लगा और बीरू का साथी विक्रम कार का पीछा करने लगा।

कार की गति तेज होने की वजह से बीरू कार की छत पर आ गया और पीछे बैठे दो युवकों ने खिड़की का सीसा बंद कर दिया, जिसकी वजह से उसके हाथ की उंगली खिड़की में दब गई। मल्टीपल इंजरी होने की वजह से बीरू की मौत हो गई है। गाड़ी चला रहे पवन यादव और उसके साथी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी को पुलिस ने फतेहपुर से बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी एक अन्य तहरीर लेकर हिट एंड रन मुकदमे की विवेचना में शामिल कर दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार