प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडीया) 
कानपुर

कानपुर में इरशाद का 'काला खेल', दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Religious Conversion in Kanpur: कानपुर में फर्जी पहचान से शादी कर दो महिलाओं को से बंधक बनाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अनन्या तिवारी

Man Accused Of Religious Conversion In UP: कानपुर से एक संगीन मामला सामने आया है जहां एक मुसलमान लड़के ने हिंदू बनकर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फसाया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद उस युवक ने लड़की को बंधी बनाकर उसपर जबरदस्ती धर्म परिवर्तित करने का जोर दिया। इसी दौरान उसने एक दूसरी हिंदू लड़की के साथ भी शादी करली और उसे भी उसी घर के दूसरे कमरे में बहन बताकर रखा। पीड़िता ने परेशान होकर छिपकर बजरंग दल और पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नकली पहचान से पीड़िता को फसाकर कराया धर्म परिवर्तित

असल में इरशाद आग्रा का रहने वाला था। उसने अपना नाम विशाल बताकर हरदोई की एक युवती  को अपने प्रेम में फ़साया और उससे शादी कर ली। लड़की के पूछने पर उसने खुदको ऑनलाईन जूतों का कारोबारी बताया और कथित तौर से अपनी पहचान छिपाई।

पीड़िता को सच्चाई का पता तब चला जब इरशाद ने बेटे का एक मुसलमान नाम रख दिया और पीड़िता को पूजा-पाठ करने से रोकने लगा। इसीके साथ वो पीड़िता को जबरदस्ती मांस खाने को कहता था और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

एक और लड़की से की शादी

इसी बीच इरशाद ने एक और हिंदू लड़की से शादी कर ली और पड़ोसियों को बताया कि वो लड़की उसकी बहन है। दोनो लड़कियों को उसने एक ही फ्लैट के दो अलग कमरों में कैद करके रखा था, लेकिन आरोप है की रात में पहली पत्नी को कमरे में बंद कर देता था और दूसरी पत्नी के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें

पुलिस और बजरंग दल ने बचाया

इन सब क्रत्यों से परेशान होकर पहली पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से इन सब से निकलने का प्लैन बनाया। पड़ोसियों ने उसे बजरंग दल का नंबर दिया जिसके बाद पीड़िता ने उन्हें फोन पर उन्हें पूरी बात बताई। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद बजरंग दल के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने तुरंत पनकी पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस ने भी बिना देरी किए हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फ्लैट पर छापा मारा। फ्लैट पर छापा मारने पर उन्हें दोनों हिंदू लड़कियां अलग-अलग कमरों में कैद मिलीं। पुलिस ने दोनों पिड़ीताओं को वहां से मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इरशाद से पूछताछ कर रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला