बहुचर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का मामला (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

आजादी में रोड़ा बन रहे ससुर की करा दी हत्या; नौकर को दी थी 6 लाख की सुपारी, नौकर से ही आखिर क्यों कराई हत्या?

Drug Trader Murder: कानपुर में बहुचर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Vineet Minocha Murder Case: कानपुर में बहुचर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद हत्यारोपियों ने बहू का नाम लिया था। वहीं जांच में बहू ने जुर्म कबूल लिया इसके बाद बहू शालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ में दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के दो आरोपियों विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी थी गिरफ्तार होने के बाद से ही आरोपियों ने मुख्य साजिश करता यानी विनीत विनोचा की बहू का नाम कबूल लिया था और पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच करने लगी थी।

आजादी में रोड़ा बन रहे थे ससुर

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बहू शालू की आजादी में ससुर विनीत मिनोचा रोड़ा बन रहे थे विनीत ने फ्लैट में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे जिसकी वजह से बहू की स्वतंत्रता छिन रही थी या यू कहे की बहू को यह लगने लगा था कि ससुर उस पर निगरानी रख रहे हैं जिसके चलते ससुर को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

20 दिन पहले से बनाई थी योजना

हत्या की मुख्य साजिशकरता बहु शालू ने अपने ससुर की हत्या की योजना 20 दिन पहले ही बना ली थी। विशाल गौतम से संपर्क करके उसने विशाल गौतम के सामने हत्या के बदले 6 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। इसके बाद घटना के दिन पार्टी में जाने के लिए जब शालू अपने पति और बेटे के साथ घर से निकली तो उसने दरवाजा बंद ही नहीं किया।

हत्यारोपी आराम से सीढ़ी के रास्ते से फ्लैट पर पहुंचे और सीधे फ्लैट में प्रवेश कर गए। इसके बाद वह विनीत का इंतजार करते रहे देर रात जब विनीत फ्लैट में दाखिल हुए तो हत्यारोपी विनीत के फ्लैट पहुंचने के बाद महज 30 मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर फ्लैट से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने प्रवेश लेने के लिए समिति की रजिस्ट्री में अपनी एंट्री भी नहीं की थी।पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो फ्लैट में प्रवेश करने के दौरान आराम से प्रवेश करते हुए देखा इसके बाद उनको किसी करीबी पर शक हो गया था।

अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की जांच

इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया की बहू शालू ने पूछताछ में घटना कबूल की है। बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है कि सिर्फ बहू ने हीं हत्या कराई थी या सिर्फ सीसीटीवी कैमरे लगाना ही हत्या की वजह थी या इसके पीछे कुछ और है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?