स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 प्रतीकात्मक इमेज (AI)
कानपुर

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में कानपुर के वार्ड को प्रदेश में मिला पहला स्थान, देश में नंबर वन आने से एक अंक से चूका

Kanpur Civil Lines Air Quality Rank: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में कानपुर का वार्ड 78 सिविल लाइंस ने 199 अंकों के साथ यूपी में नंबर वन स्थान पर है। नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों को बधाई दी है।

अभिनव श्रीवास्तव, अमन मौर्या

Swachh Vayu Survekshan Kanpur Ward 78: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025-26 में कानपुर के वार्ड नंबर 78 सिविल लाइंस ने प्रदेश में नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है। कैटेगरी वन यानी सबसे अधिक आबादी वाले वार्डों की रैंकिंग में यह वार्ड देश में नंबर वन बनने से सिर्फ एक अंक से चूक गया।

वार्ड को 200 में से 199 अंक मिले हैं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक वार्ड ने 200 में पूरे 200 नंबर पाए हैं, हालांकि ओवरऑल शहरी कैटेगरी में लखनऊ शहर के नंबर वन बनने की वजह से वार्ड की कैटेगरी में कानपुर को ही नंबर वन की रैंकिंग प्रदान की गई है।

इन प्रयासों ने निभाई अहम भूमिका

सर्वेक्षण में 14.60 टन ठोस कचरे का रोजाना निस्तारण 100 प्रतिशत, 20.84 किमी लंबी सड़क में 19 किमी को प्रतिदिन धोना, 11.9 प्रतिशत हरित क्षेत्र और सीएंडडी वेस्ट के 100 प्रतिशत निस्तारण जैसे मानकों पर वार्ड खरा उतरा। एसी मैकेनिकल रोड स्वीपिंग और नानाराव पार्क जैसे बड़े हरित क्षेत्र ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर वार्ड समेत पूरे कानपुर शहरवासियों को बधाई दी और कहा कि अगली बार देश में नंबर वन की रैंक हमारा लक्ष्य होगा।

इंदौर से आगे लखनऊ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से सर्वेक्षण कराया गया। इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने पहली बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेश के 16 शहरों ने भी बनाया स्थान

राजधानी लखनऊ ने सर्वेक्षण में 198 अंक के साथ पहला स्थान, इंदौर 197 और जबलपुर 195 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह उपलब्धि केवल राजधानी लखनऊ तक सीमित नहीं है। राज्य के 16 शहरों ने अलग-अलग श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

PM Modi Mumbai Visit Live: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में होंगे शामिल

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला