आर्थिक सहायता  (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

Kanpur: बिठूर में गंगा में डूबने से तीन लोगों की मौत, परिजनों को मिली 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Kanpur Bithoor News: कानपुर के बिठूर में गंगा के छप्पर घाट और पत्थर घाट पर डूबने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Financial Assistance For Natural Disasters: बिठूर में गंगा के छप्पर घाट और पत्थर घाट पर अलग-अलग घटनाओं में डूबने से जान गंवाने वाले तीन मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने तीनों मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के अंतर्गत स्वीकृत कुल 12 लाख रुपये की अहैतुक सहायता राशि प्रदान की।

अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु

विगत दिनों छप्पर घाट और पत्थर घाट पर गंगा में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। घटनाओं के बाद प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा के अंतर्गत अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। आवश्यक जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आर्थिक सहायता

आपदा से प्रभावित परिवारों को सीएम की तरफ से आर्थिक सहायता

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की असमय मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन संकट की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता है कि आपदा से प्रभावित परिवारों को निर्धारित आर्थिक सहायता समय से मिले। इसी क्रम में तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर